फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In the first 15 days of the next month special for government schools

अगले महीने के शुरुआती 15 दिन सरकारी स्कूलों के लिए खास

Wed, 30 Aug 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
In the first 15 days of the next month special for government schools
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए अगले महीने के शुरुआती 15 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। इसका कारण है कि सरकारी स्कूलों में आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संस्था प्रधानों का आह्वान किया है कि वे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करें और स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत देशभर के विद्यालयों की स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


संस्था प्रधान प्रयास करें कि उनका विद्यालय स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 1 सितम्बर को पहले दिन विद्यालयों में स्वच्छता शपथ दिवस का आयोजन होगा। इसमें छात्र-छात्राओं सहित संस्था प्रधान, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी हिस्सा लेंगे। राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डाॅ. जोगाराम ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में स्थित विद्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़े’ का बेहतरीन रूप में आयोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed