फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Tauktae: Now rains can wreak havoc in Rajasthan, Delhi, UP, Haryana, Himachal are likely to receive widespread rains

ताउते का असर: दिल्ली और राजस्थान में बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Wed, 19 May 2021 07:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 May 2021 07:44 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात को पार कर चुका है और इसका असर अब दूसरी जगहों पर बारिश के रूप में दिख रहा है। आज दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Cyclone Tauktae:  Now rains can wreak havoc in Rajasthan, Delhi, UP, Haryana, Himachal are likely to receive widespread rains
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवाती तूफान ताउते अब गुजरात से राजस्थान कूच कर गया है। मंगलवार देर रात तक यह राजस्थान में छा गया। हालांकि मंगलवार को इसकी तीव्रता कम हो गई थी। इसके असर से राजस्थान में दबाव क्षेत्र बना है जिसके बाद कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार ताउते के कारण 19 व 20 मई को उत्तर भारत में व्यापक रूप से वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन


हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर कहीं छुटपुट तो कहीं अत्यधिक भारी वर्षा और पंजाब, पूर्वी यूपी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के अतरौली, जट्टारी, खुर्जा, आगरा, जजुआ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगाव में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान में दबाव क्षेत्र बनने के कारण मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह के बीच बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, नदबाई, कोटपुतली, अलवर, नागौर,भरतपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में भी तेज बारिश का अनुमान है। चक्रवात के असर के कारण सोमवार रात भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि ताउते चक्रवात के और कमजोर पड़ने के साथ अगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। विभाग के स्थानीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ताउते के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।

श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये बुधवार को 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की है। साथ ही उसने बारिश तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है और दोनों मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश होने का अनुमान है।

ताउते चक्रवात के सोमवार रात गुजरात के तट पर दस्तक देने के बाद राज्य में भारी बारिश हुई है। इससे पहले यह चक्रवात पूरे पश्चिमी तट को प्रभावित कर चुका था।




गृहमंत्री शाह ने की सीएम गहलोत से चर्चा
तूफान के राजस्थान की ओर बढ़ने की खबरों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत से फोन पर बात की। उन्होंने केंद्र से हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।  बता दें, अरब सागर में उठा तूकाते सोमवार रात गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया था। इसने दीव व उना के बीच बेहत तीव्र चक्रवात के रूप में दस्तक दी। इसके बाद यह तीव्र चक्रवात के रूप में गुजरात तट के पार हुआ। इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ता गया। बता दें, इसके असर से सोमवार को मुंबई में भारी बारिश हुई थी। वर्ष 2021 का यह सबसे तीव्र चक्रवात था, जिसने मुंंबई को तरबतर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed