{"_id":"58d1257f4f1c1be7431a3b56","slug":"two-teachers-started-fighting-in-the-meeting-in-rajasthan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विवि में मीटिंग में भिड़ गए गुरुजी, फिर जो हुआ...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजस्थान विवि में मीटिंग में भिड़ गए गुरुजी, फिर जो हुआ...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विवि में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मंच गया, जब दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। मामला विवि के भूगोल विभाग से जुड़ा हुआ है।
विवि के सेंटर फोर कन्वर्जिंग एंड टेक्नोलाजी में मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे भूगोल विषय की फैकल्टीज की बैठक चल रही थी। मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर भूगोल विभागाध्यक्ष जेपी जाट और एसोसिएट प्रोफेसर महिपाल सिहाग के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो कहासुनी एकाएक मारपीट में भी बदल गई।
एकाएक हुई इस घटना से मौजूद लोग सकपका गए। उन्होंने दोनों शिक्षकों को अलग किया। दोनों शिक्षकों ने ही एक दूसरे पर मारपीट व बदसलूकी की आरोप लगाए। एक तरफ जहां जेपी जाट ने महिपाल सिहाग के पास चाकू होने व उससे हमले का आरोप लगाया। उनके पेट पर चोट लगने की बात कही जा रही है।
वहीं महिपाल सिहाग का कहना है कि उनके सिर पर चोट मार घायल कर दिया गया है। सिहाग ने इसी तरह की घटना पहले भी होने और विवि को इस बारे में सूचित किए जाने की बात भी कही। दोनों पक्ष मामला दर्ज करवा रहे हैं।