फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   training program by MDS university

एमडीएस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

Tue, 07 Mar 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
training program by MDS university
एमडीएस यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
घर संभालने के साथ ही यदि महिलाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाएं तो महिलाएं पुरुषों पर हर तरह से भारी पड़ सकती हैं। यह कहना था अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया का। वंदना सोमवार को अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय प्रबन्ध केन्द्र की ओर से गगवाना गांव में आयोजित पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत,  उद्यमिता केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत एवं उप निदेशक डा. दीपिका उपाध्याय भी मौजूद थीं। रावत ने कहा कि हाथ का कौशल होना आज की बहुत बड़ी जरूरत है तथा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में इस तरह के कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


उद्यमिता केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कई योजनाएं प्रारम्भ की हैं। महिला की अपने परिवार में भागीदारी हो और उनकी राय से भी कार्य हों, इसके लिए भामाशाह योजना के जरिये घर की महिला को मुखिया बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार की भावना को जागृत करना एवं स्वावलम्बन के लिए प्रेरित करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed