{"_id":"58b8f3a94f1c1b9e64830730","slug":"three-days-cultural-event-ghoomar-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंटरनेशनल नहीं हो पाया अपना घूमर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंटरनेशनल नहीं हो पाया अपना घूमर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में घूमर
- फोटो : डेमो पिक
राजस्थान यूनिवर्सिटी का सालाना सांस्कृतिक समारोह घूमर शुक्रवार को शुरू हुआ, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय नहीं हो पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करनेवाले अंतरराष्ट्रीय समूहों को न्यौता देने में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुस्ती बरती, जिससे कुछ समय पर आ ही नहीं पाए और कुछ ने आने का कार्यक्रम ही रद्द कर दिया।
समारोह में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तो होंगी लेकिन समारोह अंतरराष्ट्रीय नहीं रह पाएगा। दरअसल पिछले कई सालों से विवि की ओर से इंटरनेशनल टीमों को न्यौता तो भेजा जाता है, लेकिन वे आती नहीं है। इसके कारण को लेकर विवि प्रशासन साफतौर पर कुछ नहीं कहता। माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय टीमों को बुलावा देने के लिए विवि की ओर से तय तारीख से काफी समय पहले ही न्यौता देना जरूरी है।
इससे दूसरे देश की यूनिवर्सिटी की टीम को भी तैयारी व स्वीकृति का समय मिल जाता है, लेकिन जब राजस्थान विवि में समारोह की तारीख को लेकर असमंजस बना रहता है तो फिर तय समय पर न्यौता भेजना तो दूर की बात हो जाती है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एक समय था जब विवि की ओर से होने वाले इस घूमर में भूटान, अफगानिस्तान, श्रीलंका समेत कई देशों की टीमें आती थी, लेकिन पिछले कई सालों से कई विदेशी टीमों ने शिरकत नहीं की है। घूमर समारोह में बीकानेर, अलवर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और महाराष्ट्र की टीमें शामिल हो रही हैं।