{"_id":"593d16594f1c1ba65d9bed63","slug":"summer-camp-concludes-with-colorful-presentations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समर कैम्प का समापन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समर कैम्प का समापन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान यूनिवर्सिटी के लाईफ लॉन्ग लर्निंग विभाग की ओर से चल रहे समर कैम्प का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कैम्प में बच्चों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी रहे। समारोह में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
यूनिवर्सिटी के मानविकी पीठ सभागार में समारोह आयोजित किया गया। शिविर एक माह से चल रहा था। प्रशिक्षण शिविर में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को विशेष प्रशिक्षण के तहत कम्प्यूटर बेसिक-हार्डवेयर, योग, डांस, मेहन्दी कोर्स, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, फोटोग्राफी, इंग्लिश लर्निंग एवं व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम मेंं बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी की तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।