{"_id":"595f465d4f1c1b262f8b4610","slug":"students-protest-in-rajasthan-university-for-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव हो ईवीएम से, छात्रों ने रखी मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रसंघ चुनाव हो ईवीएम से, छात्रों ने रखी मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर आज एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने प्रदर्शन कर विवि छात्रसंघ चुनावों को ईवीएम से करवानी की मांग की।
कैम्पस के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि आगामी छात्रसंघ चुनाव ईवीएम से करवाए जाएं। छात्रों का कहना था कि ईवीएम के जरिए चुनाव करवाए जाने से चुनावों में पारदर्शिता रहेगी और परिणाम में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी नहीं रहेगी।
हांलाकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब विवि में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को ईवीएम से करवाने की मांग की जा रही है। पिछले कुछ सालों में यह मांग पहले भी हो चुकी है, लेकिन विवि ने इससे मना कर दिया है। चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम का इंतजाम किए जाने व ईवीएम की सुरक्षा के सवाल को देखते हुए यह मांग अस्वीकार कर दी गई है।
छात्रों का कहना है कि इस बार यदि विवि ईवीएम से चुनाव करवाता है तो परिणाम भी जल्दी जारी हो सकेंगे। विवि चाहे तो यह इंतजाम करवा सकता है।