फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   students protest in rajasthan university for evm

छात्रसंघ चुनाव हो ईवीएम से, छात्रों ने रखी मांग

Fri, 07 Jul 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
students protest in rajasthan university for evm
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर आज एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने प्रदर्शन कर विवि छात्रसंघ चुनावों को ईवीएम से करवानी की मांग की।
विज्ञापन


कैम्पस के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि आगामी छात्रसंघ चुनाव ईवीएम से करवाए जाएं। छात्रों का कहना था कि ईवीएम के जरिए चुनाव करवाए जाने से चुनावों में पारदर्शिता रहेगी और परिणाम में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी नहीं रहेगी।


हांलाकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब विवि में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को ईवीएम से करवाने  की मांग की जा रही है। पिछले कुछ सालों में यह मांग पहले भी हो चुकी है, लेकिन विवि ने इससे मना कर दिया है। चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम का इंतजाम किए जाने व ईवीएम की सुरक्षा के सवाल को देखते हुए यह मांग अस्वीकार कर दी गई है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि इस बार यदि विवि ईवीएम से चुनाव करवाता है तो परिणाम भी जल्दी जारी हो सकेंगे। विवि चाहे तो यह इंतजाम करवा  सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed