{"_id":"596751f34f1c1b5e758b473f","slug":"students-protest-in-alwar-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की मनमानी से नाराज छात्रों ने जड़ा ताला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेज की मनमानी से नाराज छात्रों ने जड़ा ताला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने गेट पर जड़ दिया ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के आर.आर. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाया।
दरअसल, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चतुर्वेदी के नेतृत्व में छात्रों ने यहां विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन मनमाने फैसले ले रहा है। हाल ही में बीबीए, बीसीए की क्लास बंद करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। विद्यार्थियों से 21-21 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। कॉलेज में पूरे साल नियमित रूप से क्लासेज नहीं लग रही हैं।
स्थिति यह है कि बरसात के दिनों में यहां छत टपकने लगती है। वाटर कूलर मंगवाने के बावजूद भी अब तक नहीं लगाए गए हैं। विकास समिति से 2 करोड़ 10 लाख का फंड रिलीज होने के बाद भी छात्राओं के लिए यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को आगाह किया है कि अगर 5 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो आगामी रणनीति अलवर बंद की रहेगी।