फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Students engaged in campus after decision

फैसले के बाद कैम्पस में जुटने लगे छात्र

Thu, 01 Jun 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Students engaged in campus after decision
छात्रों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पेपर लीक मामले में कोर्ट के निर्णय आने के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि की ओर से पेपर निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने गुरुवार को मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाओं को खारिज करते हुए लीक पेपर को दोबारा करवाने के आदेश दिए। आदेशों की जानकारी मिलते ही विवि में छात्र जमा होने लगे और अपना रोष व्यक्त किया। छात्रों का कहना था कि इससे छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले भी निरस्त किए गए पेपर फिर से शुरू करवाने के लिए छात्र प्रदर्शन करते रहे हैं। पिछले दिनों छात्रों ने उग्र प्रदर्शन भी किया था, जिसमें पुलिस अधिकारी घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  जानकारी के अनुसार एसओजी जयपुर की टीम द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर संकाय के विभिन्न विषयों के पेपरों के लीक होने का खुलासा किया गया था। इसके बाद विवि ने पांच पेपरों को करवाने के लिए नई तिथि घोषित कर दी थी। यूनिवर्सिटी के लीक पेपरों को दुबारा करवाने को चुनौती देते हुए अभिषेक जादौन व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed