{"_id":"59abcc1c4f1c1beb278b4f88","slug":"students-elections-will-be-held-on-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में कल होंगे छात्रसंघ चुनाव, मतदान से पहले होगी कड़ी जांच","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उदयपुर में कल होंगे छात्रसंघ चुनाव, मतदान से पहले होगी कड़ी जांच
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
student union election
- फोटो : demo pic
उदयपुर सम्भाग के विश्वविद्यालयों में चुनावी समर के आखिरी दिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सख्ती देखने को मिली। जहां चुनाव के आखिरी दिन महाविद्यालय परिसर और शहर में छात्रों की धमाल और उत्साह चरम पर होता है, वहीं उदयपुर सम्भाग के विश्वविद्यालयों की ओर से लिंगदोह समिति की सिफारिशों को सख्ती से लागू करने के कारण राजनीतिक दलों की छात्र इकाइयां भी शांत नजर आई।
अधिसूचना के अनुसार सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 2 बजे बाद मतगणना व परिणाम घोषित होंगे। सुविवि केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए एबीवीपी से भवानीशंकर बोरीवाल व एनएयूआई से रौनक गर्ग मैदान में है। एमपीयूएटी में एबीवीपी से पूजा जाट व एनएसयूआई से मणिराम चैधरी में मुकाबला होगा।
संभाग के विश्वविद्यालयों में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में मतदान के लिए शुक्रवार दोपहर तक विद्यार्थियों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। कुल 11,447 विद्यार्थियों में से 10,426 विद्यार्थी ही आईडी कार्ड ले गए। शेष रहे 1,021 कार्ड को महाविद्यालयों ने शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन को सील करने के लिए भेज दिए। अब यह 1021 छात्र मतदान के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
मतदान के दिन महाविद्यालय स्तर पर इस बार अधिक सख्ती देखने को मिलेगी। मतदान से पहले आई डी कार्ड की त्रिस्तरीय जांच होगी, इसके बाद ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएग। इसके अलावा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाता को दस्तखत करने होंगे। साथ ही मतदान कक्ष की वीडियो रिकॉर्डिंग भी व्यवस्था की गई है। महाविद्यालयों में प्रवेश और निकास के मार्ग अलग-अलग होंगे। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। परिसर, गैलेरी की भी अलग से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।