फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student's union office inaugurated at commerce College

आज के युवा हैं देश का भविष्य

Tue, 07 Mar 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Student's union office inaugurated at commerce College
छात्रसंघ उद्घाटन समारोह - फोटो : अमर उजाला
युवाओं का उत्साह देखकर सभी में नई ऊर्जा का संचार होता है, युवा देश का भविष्य हैं जो आगे चलकर देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। यह कहना था राजस्थान प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का। वे मंगलवार को कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने आप पर विश्वास जताया है इसलिए आप पर यह जिम्मेदारी है कि आप उनके विश्वास पर खरा उतरें।  उन्होंने कहा कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमारे प्रदेश के युवा प्रतिभा सम्पन्न है जिनकी ऊर्जा को सही दिशा दी जाए तो प्रदेश की रूपरेखा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को समय के महत्व को समझना चाहिए और इसका सदुपयोग कर पूरी लगन व मेहनत के साथ अपना भविष्य सवांरना चाहिए।
विज्ञापन


पायलट ने इस दौरान छात्रों द्वारा किए गए सवालों के जवाब दिये। पायलट ने कहा कि कृषि एवं किसान संगठित नहीं होने से किसानों की आमदनी में गिरावट आई है और यही वजह है कि कोई भी किसान अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर किसान नहीं बनाना चाहता। आई.टी. से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा कि आई.टी. के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं, इसका विस्तार असीमित रूप से हो चुका है। यह सिर्फ कॉल सेन्टर और डाटा एन्ट्री तक ही सीमित नहीं है। इस क्षेत्र में क्रांति तभी सम्भव होगी जब ग्रामीण क्षेत्रों में आई.टी. को प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed