फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   student leaders misbehaved with a girl of a college in chittaurgarh

सुरक्षा व अधिकारों का संरक्षण करने वालों ने छात्रा के साथ खुद कर डाला ये

Thu, 28 Sep 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
student leaders misbehaved with a girl of a college in chittaurgarh
चुनावों में छात्र नेताओं ने स्टूडेंट्स के हितों का ध्यान रखने की जमकर कसमें खाईं, लेकिन उन्होंने इन कसमों को तोड़ दिया। छात्र नेताओं द्वारा एक छात्रा से कॉलेज में रैगिंग करने का मामला सामने आया है जिसे लेकर छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला चित्तौड़गढ़ जिले का है, जहां जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक नवप्रवेशित छात्रा के साथ रैगिंग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष, महासचिव व उपाध्यक्ष सहित एक दर्जन छात्राओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


प्रकरण में छात्रा ने छात्रानेताओं पर कॉलेज में रैगिंग के नाम पर ज्यादती करने के आरोप लगाए है। इस मामले के बाद एक बार फिर से कॉलेजों में रैगिंग पर लगे प्रतिबंध को लेकर के सवाल खड़े होने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

student leaders misbehaved with a girl of a college in chittaurgarh
डेमो इमेज
चित्तौड़गढ़ के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में इसी वर्ष विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद द्वारा घटना की शिकायत की है।

परिवाद में कहा है कि 18 सितम्बर को जब वह कॉलेज गई, तो वहां पर छात्रासंघ अध्यक्ष प्रेरणा स्वर्णकार, महासचिव लक्ष्यकीर्ति राठौड़ व उपाध्यक्ष टीना सोलंकी के अलावा वंशिका, नीतू राठौड़, प्रियंका मीणा, पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष मेघा दमामी तथा रतनी धाकड़ सहित दर्जन भर छात्राओं ने उसे घेर लिया। सभी ने स्वयं को सीनियर बताते हुए उसे डांस करने का दबाव बनाया। पीड़ित छात्रा द्वारा डांस नहीं करने पर सबने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई।

जिले के इस सबसे बड़े व एकमात्र कन्या कॉलेज में रैगिंग का पहला मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने परिवाद को कोतवाली भेज दिया है जिस पर एंटी रैगिंग एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है। गौरतलब है कि सभी छात्रासंघ पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर हाल ही निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed