फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   seminar in south asia study center

कोरिया की कम्पनी भारतीयों को दे रही हैं नौकरियां

Sat, 11 Mar 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
seminar in south asia study center
सेमिनार में दक्षिण कोरिया के राजदूत चो. ह्यून - फोटो : अमर उजाला
भारत और कोरिया के बीच आर्थिक सम्बन्ध मजबूत हो रहे हैं। कोरिया की कम्पनी भारत में निवेश कर रही है, जिससे भारतीयों को रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं, यह कहना था दक्षिण कोरिया के राजदूत चो. ह्यून का। वे राजस्थान विवि के दक्षिण एशिया अध्ययन केन्द्र में एक कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में भी कोरियन कम्पनी भारतीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही आर्थिक, राजनैतिक सामरिक साझेदारी को बढावा दे रही है। भारत व कोरिया सामरिक दोस्त है। दूसरी तरफ कोरिया का जापान के साथ ऐतिहासिक नजरिए अच्छा अनुभव नही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हजारों साल से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामरिक सम्बन्ध है। ऐसे में दोनों देशों के जन सामान्य को भी संबंधों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे राजनीतिक और आधिकारिक रिश्तों के साथ ही जन सामान्य भी एक दूसरे से जुड़ सके। इसके लिए भारत व दक्षिण कोरिया के विदेशी राजदूतों को एक दूसरे देशों के पर्यटन को बढावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में  केंद्र निदेशक डा.शशि उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed