{"_id":"58bd5cf14f1c1b6f43dc3ddb","slug":"samvad-programme-in-rajasthan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद में विद्यार्थियों को मिले तैयारी के टिप्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
संवाद में विद्यार्थियों को मिले तैयारी के टिप्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त आरजेएस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े टिप्स दिए। विवि की मानविकी पीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में 13 आरजेएस अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में आरजेएस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित होने के लिए किस तरह परीक्षा की तैयारी की जानी चाहिए, किन किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भाग क्या हैं। इस तरह के कई पहलुओं से विद्यार्थियों को रुबरू करवाया। कार्यक्रम में छात्रों ने जहां आरजेएस अधिकारियों की बात सुनी, वहीं उनसे कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।