{"_id":"59acf9414f1c1b16278b5083","slug":"results-of-the-student-elections-will-be-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन होगा छात्रसंघ अध्यक्ष, डिक्लीयर होगा कुछ देर बाद ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कौन होगा छात्रसंघ अध्यक्ष, डिक्लीयर होगा कुछ देर बाद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की छात्र राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है। प्रदेश भर के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रसंघ के चुनाव परिणाम जारी होंगे। करीब एक बजे के आस पास मतगणना शुरू होगी। इसके कुछ ही पलों में पता चल जाएगा कि छात्रसंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी, एनएसयूआई और बागी प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहने की उम्मीद है।
छात्र राजनीति से जुड़े राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों की भी इन चुनाव परिणामों पर बड़ी नजर है। इसी तरह, भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त जाब्ते को प्रमुख यूनिवर्सिटी और उनसे संम्बद्ध कॉलेजों में तैनात किया गया है, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में चुनाव परिणाम घोषित होंगे। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। डीसीपी ट्रेफिक लवली कटियार ने बताया मुख्य रूप से राजस्थान विष्वविद्यालय, राजस्थान कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज व अन्य कॉॉलेजों के सामने मुख्य मार्गो पर छात्रों की ज्यादा भीड़ रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुये मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था इस प्रकार से रहेगीं। जिसमें मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं ला सकेंगे।