{"_id":"58bbfea94f1c1b5f01e7e6b4","slug":"relief-to-students-will-be-able-to-submit-the-hardcopy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को मिली राहत, जमा करवा सकेंगे हार्डकॉपी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों को मिली राहत, जमा करवा सकेंगे हार्डकॉपी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : डेमो पिक
राजस्थान विवि में परीक्षा आवेदन की हार्डकॉपी जमा नहीं करवा पाए छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन की ओर से राहत दी गई है। दरअसल तीन दिन बाद परीक्षा शुरू हो रही है। कई ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने आनलाइन फार्म तो जमा करवा दिया पर हार्डकॉपी जमा नहीं करवा पाए। एक तरफ विद्यार्थी दुविधा में थे तो वहीं इन्हें लेकर राजस्थान विवि किसी तरह का निर्णय नहीं ले रहा था।
इसी बीच यह बात सामने आई विवि इस तरह के विद्यार्थियों की हार्डकॉपी जमा करवाने के लिए दोगुनी पैनल्टी लेगा। इसके बाद छात्र छात्राओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासनिक भवन पर ताला तक लगा दिया था। छात्रों का कहना था कि इस तरह के परेशान विद्यार्थियों की परेशानी दोगुनी होगी। इस प्रदर्शन के बाद विवि में उन्हें राहत देते हुए इस शुल्क को जमा करवाने से राहत दी है।