फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Relaxation for students, net fellowship application now submit till 28 now

छात्रों को राहत, नेट फैलोशिप आवेदन अब 28 तक

Thu, 20 Apr 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Relaxation for students, net fellowship application now submit till 28 now
demo pic - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी ने एम.फिल व पीएच.डी में पंजीकृत शोध छात्रों की सुविधा के लिए नॉन-नेट फैलोशिप आवेदन की तिथि 28 अप्रैल 2017 तक बढाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विवि से मिली जानकारी के अनुसार यू.पी.ई कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के एम.फिल एवं पीएच.डी में पंजीकृत शोध छात्रों को दी जाने वाली इस फैलोशिप के तहत पूर्व में आवेदन की अन्तिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन कई छात्र इस फैलोशिप के लिए आवेदन नहीं कर सके। छात्रों की सुविधा को देखते हुए इस तिथि को 28 अप्रैल तक विवि के शोध विभाग में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस श्रेणी के तहत 5 हजार रुपए एम.फिल एवं 8 हजार रुपए पीएच.डी शोध छात्रों को प्रतिमाह इस फैलोशिप के तहत प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed