{"_id":"58d645634f1c1b61371a2c75","slug":"rajasthan-university-suspended-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद निलम्बन हुआ तो पत्नी समेत धरने पर बैठ गया शिक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
झगड़े के बाद निलम्बन हुआ तो पत्नी समेत धरने पर बैठ गया शिक्षक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भूगोल विभाग के सह आचार्य महिपाल सिहाग को निलम्बित कर दिया। इसके विरोध में सिहाग शाम को कुलपति सचिवालय के बाहर पत्नी समेत धरने पर बैठ गए।
सिहाग का आरोप है कि प्रशासन का यह फैसला गलत है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें राजस्थान विवि अध्यादेश 360 ए व बी के उल्लंघन का दोषी माना था और उन्हें अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर उनका मुख्यालय महाराजा कालेज कर दिया था।
गौरतलब है कि 21 अप्रेल को सीसीटी डिपार्टमेंट में भूगोल विभाग की बोर्ड आॅफ स्टडीज की मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर भूगोल के सह आचार्य महिपाल सिहाग और भूगोल के विभागाध्यक्ष जेपी जाट में कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई की नौबत भी आ गई। जाट ने महिपाल सिहाग पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया था। जाट का कहना था कि उनके पेट पर इससे चोट भी आई थी।