फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan University held a dialogue program

आरजेएस अधिकारियों से सवाल पूछेंगे विधि के छात्र

Sun, 05 Mar 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan University held a dialogue program
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : डेमो पिक
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को विद्यार्थियों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त आईएएस और आरएएस अधिकारियों से विद्यार्थियों का संवाद करवाया जाएगा। संवाद मानविकी पीठ सभागार में दोपहर ढ़ाई  बजे होगा। इसमें करीब दस राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारी छात्र छात्राओं से सीधे बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये अधिकारी आरजेएस परीक्षा और उसकी तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम में आर.जे.एस अधिकारी उनकी सफलता की यात्रा का वृतांत छात्रों के सामने रखेंगे। इससे छात्रों को जानकारी तो मिलेंगी ही साथ ही परीक्षा को लेकर उनकी जिज्ञासा भी शांत होगी। इस संवाद कार्यक्रम में करीब दो हजार विधि के छात्र मौजूद रहकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में छात्रों के प्रश्नों का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा,  जिसमें छात्र इन अधिकारियों से सीधे सवाल भी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed