{"_id":"58be6b584f1c1b6d43dc4df2","slug":"rajasthan-university-examinations-begin-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विवि की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजस्थान विवि की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। विवि में परीक्षा की तैयारियां मंगलवार को जोर शोर से चलती रही। विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए।
आठ मार्च से स्नातक स्तर की परीक्षाएं आरंभ होंगी। इनमें सबसे पहला पेपर बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का सामान्य हिन्दी का होगा। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी राजनीतिक का पर्चा देंगे, वहीं तीसरी शिफ्ट में स्वयंपाठी छात्र भूगोल के प्रश्न पत्र में बैठेंगे।
एक तरफ जहां विवि तैयारियों में मशगूल है वहीं दूसरी तरफ छात्र छात्राएं अपने आवेदन की हार्ड कापी जमा करवाने के लिए परेशान होते नजर आए। गौरतलब है कि आनलाइन आवेदन के बाद जिन्होंने हार्ड कापी जमा नहीं करवाई थी, उन्हें 1500 रुपए की पैनल्टी के साथ जमा करवाने के लिए विवि ने कहा था।