{"_id":"5918493f4f1c1b7a04854012","slug":"rajasthan-university-course-of-20-days-fees-32-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विवि: 20 दिन का कोर्स, फीस 32 हजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजस्थान विवि: 20 दिन का कोर्स, फीस 32 हजार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विवि के जनसंचार केंद्र में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। चंद दिनों के इन कोर्सेज की फीस ही इतनी है कि सुनते ही चौंक जाएंगे। सोचिए कि बीस दिन के कोर्स की फीस कितनी होगी.... पांच हजार या उससे कुछ ज्यादा। पर हम बता दें कि इन कोर्सेज का शुल्क 14 हजार से लेकर 32 हजार रुपए तक है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विवि जैसी संस्थाओं में इतने कम समय के कोर्स की इतनी फीस रखने का औचित्य क्या है।
दरअसल राजस्थान विवि के जनसंचार केंद्र ने पूना के फिल्म एंड टीवी इंडस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इन पांचों कोर्स की अवधि बीस दिन की है। लेकिन सभी की फीस अलग अलग है। हजारों रुपए की फीस को लेकर स्टूडेंट्स पशोपेश में हैं। ये सारे कोर्स फिल्म व अभिनय से जुड़े हैं। दावा है कि ये कोर्स विद्यार्थियों को फिल्म व अभिनय के विभिन्न पहलुओं से बेहतर तरीके से रूबरू करवाएंगे।
इनमें फाउंडेशन कोर्स इन डिजिटल सिनेमोटोग्राफी के लिए फीस 32,200 रुपए, फाउंडेशन कोर्स इन एक्टिंग के लिए 24 हजार रुपए और फाउंडेशन कोर्स इन स्क्रीन प्ले राइटिंग के लिए 22 हजार रुपए फीस रखी गई है। तीनों ही कोर्स के लिए 24-24सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा फिल्म एप्रीसिएशन के साथ ही फिल्म क्रिटिसिज्म एंड जर्नलिज्म कोर्स के लिए 50- 50 सीटें और फीस 14 हजार रखी गई है