फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- School children presented the attractive presentation

छोटे-छोटे बच्चों ने यूं दिए बड़े सोशल मैसेज

Sat, 24 Feb 2018 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Feb 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- School children presented the attractive presentation
प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बड़े-बड़े सामाजिक संदेश और वो भी छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति के जरिए। यह अनोखा नजारा था एक स्कूल के एनुअल कार्यक्रम का।
विज्ञापन


बनीपार्क स्थित वॉरेन पब्लिक स्कूल का एनुअल फंक्शन-जॉय फेस्ट 2018 दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने नृत्य और संगीत के अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


'सेव ट्री फॉर ए सेफ फ्यूचर' नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने एक सुरक्षित भविष्य के लिए अपना पर्यावरण संरक्षित करने का सुंदर संदेश दिया। इस प्रस्तुति में जंगल में आग का दृश्य बेहद प्रभावशाली रहा। 'हिप हॉप ऐक्ट्रावेगेन्जा' में बच्चों ने बास्केटबॉल के साथ बेहद रोमांचक स्टंट्स दिखाकर वाहवाही लूटी। वहीं एक अन्य प्रस्तुति में बच्चों ने चाइनीज पंखे और छतरी के साथ डांस करके भी दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जयपुर शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed