{"_id":"591d54004f1c1bab70f23227","slug":"paper-leak-case-students-protest-against-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेपर लीक प्रकरण: दोबारा परीक्षा का छात्रों ने किया विरोध","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पेपर लीक प्रकरण: दोबारा परीक्षा का छात्रों ने किया विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विवि में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले में कॉमर्स के पांच पेपर निरस्त कर दिए गए हैं। बी.कॉम थर्ड ईयर के इन पांच पेपरों को विवि प्रशासन ने दोबारा करवाने का फैसला लिया। विवि प्रशासन के इस निर्णय के साथ ही इस कदम का विरोध भी शुरू हो गया है। इन पांच पेपरों की परीक्षा 29 मई से दोबारा शुरू होगी। राजस्थान विवि के मुख्य द्वार पर छात्र नेताओं ने विरोध किया। छात्रों का कहना है कि देरी से होने वाली परीक्षा का परिणाम भी देरी से आएगा, इससे उनके आगे के कोर्सेज में प्रवेश लेने में परेशानी पैदा होगी।
विवि के मुख्यद्वार के बाहर गुरुवार सुबह छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों में कॉमर्स कॉलेज के छात्रनेता शामिल थे। उनका कहना था कि राजस्थान विवि पहले प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को बनाए नहीं रख पाया, उसके बाद जब पेपर लीक हो गए तो अब दोबारा से करवाने जा रहा है। इससे उन विद्यार्थियों को परेशानी होगी, जिन्होंने पढ़ाई करके परीक्षा दी है। परीक्षा दोबारा होने से उसके परिणाम भी देरी से आएंगे और फिर आगे कहीं प्रवेश भी नहीं मिल पाएगा।
छात्रनेता आशीष भारद्वाज, विक्रांत सिंह, मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व करीब दो सौ छात्रों ने नारेबाजी की। छात्रों ने विवि प्रशासन पर दोषियों को बचाने व आम विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा लेकर परेशान किया जा रहा है। गौरतलब है कि विवि की ओर से घोषित की गई नई तिथियों में 29 मई को अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स के प्रथम पेपर एवं द्वितीय पेपर की परीक्षा 31 मई को होगी। इसी तरह से 2 जून को इकॉनोमिक्स इडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट के प्रथम पेपर एवं 4 जून को द्वितीय पेपर की परीक्षा होगी। बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन के द्वितीय पेपर की परीक्षा 5 जून को होगी। प्रदर्शन के बाद छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने आखिरी तीन पेपरों की तिथि बदलने का प्रस्ताव दिया है।