फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New rules issued by government for private colleges

निजी विश्वविद्यालयों में आधार से जुड़ेगी प्रवेश की प्रक्रिया

Wed, 09 Aug 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
New rules issued by government for private colleges
admission - फोटो : अमर उजाला
निजी विश्वविद्यालयों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने नए नियम तय किए हैं। इसके तहत प्रवेश प्रकिया को आधार से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी की ओर से निजी विश्वविद्यालयों के लिए नियम जारी किए हैं। प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि तय करने तथा प्रवेश प्रक्रिया को आधार कार्ड के साथ जोड़ा जाएगा। प्रवेश पाने वाले छात्रों का समस्त रिकॉर्ड राज्य सरकार को प्रस्तुत करने के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं। 

निजी विश्वविद्यालय को डिग्रियों का विवरण भी राज्य सरकार को भेजने और अब तक जारी समस्त डिग्रियों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए भी कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालयों में कार्यरत फैकल्टी मेम्बर्स की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था अनिवार्य करने के साथ उनके आधार नम्बर तथा पैन नम्बर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निजी विश्वविद्यालयों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की विनियामक निकायों के प्रावधानानुसार आवश्यक संख्या में संकाय सदस्य रखने के लिए भी कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed