फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayo college students boycotted food for their demands

मेयो में छात्राएं सुबह से भूखीं, कहा- प्रिंसिपल को हटाने का आदेश वापस हो

Mon, 27 Mar 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Mayo college students boycotted food for their demands
- फोटो : डेमो पिक
मेयो  कालेज में प्रिंसिपल को हटाने का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है। दिन में मामले के समाधान के आसार नजर आए थे, लेकिन एक बार फिर से मामला उलझता दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो सुबह से छात्राएं अब तक भूख हड़ताल पर बैठी हैं। वे कालेज प्रिंसिपल कंचन खांडके की सेवाएं समाप्त करने का विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मेयो कालेज की गवर्निंग बॉडी की 25 मार्च को हुई बैठक में कालेज प्रिंसिपल कंचन खांडके की सेवाएं समाप्त करने की बात कह दी गई। प्रिंसिपल को अंतिम कार्य करने की तिथि 30 अप्रेल दी गई। छात्राओं को बोर्ड की यह मनमानी नहीं भायी। छात्राओं ने अचानक प्रिंसिपल को यूं हटाए जाने का विरोध करने की ठानी और सोमवार सुबह से ही भूख हड़ताल कर दी। प्रिंसिपल अॉफिस के बाहर छात्राओं ने डेरा डाल लिया। वहां नारेबाजी की और सुबह के नाश्ते का बहिष्कार कर दिया। छात्राओं का कहना था कि जब तक बोर्ड जब तक अपने फैसले को वापस नहीं ले लेता तब तक वे कुछ नहीं खाएंगी।
विज्ञापन


उधर, मामला बढ़ता तक गवर्निंग बोर्ड के दो सदस्य पृथ्वीसिंह व रिकी बन्ना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से समझाइश करने की कोशिश की। इस बीच कालेज प्रिंसिपल भी वहां पहुंच गई। समझाईश के बाद कुछ छात्राओं ने तो खाना खा लिया, लेकिन कुछ ऐसी भी थी जो अपने अनशन पर बैठी रहीं। बोर्ड ने कंचन की जगह नई प्रिंसिपल दिव्या को नियुक्त किया है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल को लेकर पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed