फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   know Student election results in Rajasthan

जानिए क्या हैं छात्रसंघ चुनावों के परिणामों के मायने

Mon, 04 Sep 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
know Student election results in Rajasthan
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव परिणाम में जहां कुछ जगह निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़े हैं तो कुछ जगहों पर संगठन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। राजस्थान यूनिवर्सिटी और अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। अजमेर में तो तीन निर्दलीय  प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है ।
विज्ञापन


जहां तक बात राजस्थान विश्वविद्यालय की है, चुनाव के परिणाम में निर्दलीय पवन यादव अध्यक्ष, एनएसयूआई की महिमा चौधरी उपाध्यक्ष,  एनएसयूआई के मानवेन्द्र बुडानिया महासचिव और एबीवीपी की मनीषा मीणा, संयुक्त सचिव बनी हैं।
विज्ञापन

 
उधर, अजमेर के एमडीएस यूनिवर्सिटी  में तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इनमें निर्दलीय मनीष पूनिया अध्यक्ष, नमीष जैन उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव हैं। वहीं एबीवीपी की नेहा महासचिव पद पर विजयी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का कब्जा रहा। एबीवीपी के जयवर सिंह अध्यक्ष, कंचन उपाध्यक्ष, प्राची पुरोहित महासचिव, शोएब संयुक्त सचिव बने हैं।  

उदयपुर के कृषि विवि में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के मणिराम जीते हैं। कोटा विवि में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के पिंकेश मीणा विजयी हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed