{"_id":"5a2539eb4f1c1ba7668b8010","slug":"jai-narain-vyas-university-jodhpur-annual-convocation-mos-satyapal-singh-addressed-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महज डिग्रियां ले लेने से शिक्षा पूरी नहीं हो जाती: केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महज डिग्रियां ले लेने से शिक्षा पूरी नहीं हो जाती: केंद्रीय राज्यमंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री से डिग्रियां प्राप्त करते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर आज उन्होनें छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा डिग्रियां ले लेने से ही पूरी नहीं हो जाती यह सतत जारी रहने वाली प्रक्रिया है।
शिक्षकों को विद्यार्थियों को लगातार शिक्षा लेते और देते रहना चाहिए। विद्यार्थियों को डिग्रियां लेने के बाद भी ज्ञान बढ़ाते रहना चाहिए। इसी तरह शिक्षकों को भी अपना ज्ञान बांटते रहना चाहिए। जोधपुर संभाग के सबसे बड़े विश्वविद्यालय जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह आज इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ।

नहीं आ पाए राज्यपाल
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी
- फोटो : Amar Ujala
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने की। राज्यपाल कल्याणसिंह का इस समारोह में आने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन बाद में निरस्त हो गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सत्यपालसिंह के पहुंचने पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि और अध्य़क्ष ने 2016 के टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल और अन्य को उपाधियां प्रदान कीं। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।