फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Governor's instructions on smoking in Rajasthan University

यूनिवर्सिटी है या 'हुक्का बार', हक्का-बक्का रह गया प्रशासन

Mon, 17 Jul 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Governor's instructions on smoking in Rajasthan University
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा के मंदिर में छात्र हुक्का पी रहे थे। यही नहीं, हुक्का पीना शान की बात समझते हुए छात्र एक-दूसरे की मोबाइल से फोटो तक ले रहे थे। ये खेल काफी समय से चल रहा था। वो भी उस जगह जहां छात्रों की समस्याओं के समाधान का वादा करने वाले छात्रसंघ पदाधिकारी बैठते हैं। खबर फैली तो यूनिवर्सिटी प्रशासन से लेकर गवर्नर हाउस तक हरकत में आ गया।
विज्ञापन



राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ पदाधिकारियों के कार्यालय में धूम्रपान की खबरों ने विवि परिसर से लेकर राज्यपाल भवन तक हड़कम्प मचा दिया। तस्वीरों के सामने आते ही एकबारगी जहां छात्रसंघ पदाधिकारियों से सफाई देते नहीं बना, वहीं विवि प्रशासन भी सकते में आ गया। दिन में छात्रसंघ पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल दो माह पूर्व ही समाप्त हो चुका है, बावजूद इसके अब तक कार्यालयों में पदाधिकारियों का कब्जा है। पदाधिकारियों के अलावा कई दूसरे छात्र भी  बैठकर धुम्रपान करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुक्का पीते हुए छात्रों की हो रही थीं फोटो वायरल...

Governor's instructions on smoking in Rajasthan University
smoking
हाल ही में हुक्का पीते हुए छात्रों की फोटो भी सामने आई। ऐसी तस्वीर के सामने आने के बाद सोमवार को दिन भर विवि चर्चा रही कि ये छात्र हैं कौन। विवि प्रशासन भी इस बारे में जानने की कोशिश करता रहा। उधर छात्रसंघ पदाधिकारी भी बचते बचाते नजर आए।

इस मामले पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह चिंतित हुए। उन्होंने सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति आर. के. कोठारी को इस संदर्भ में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed