{"_id":"5964818c4f1c1be41c8b4841","slug":"girl-student-protest-in-alwar-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़की छात्राओं ने गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
भड़की छात्राओं ने गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
अलवर में छात्राओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के गौरी देवी महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आज कॉलेज मुख्य द्वार बंद कर छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रा जिला प्रमुख लता भोजवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्राओं ने कॉलेज गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। लता भोजवानी ने कहा कि एक ओर जहां सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील होने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कई छात्राएं सीटें नहीं होने के कारण कॉलेज में अपनी पढ़ाई से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो मजबूरन कॉलेज के गेट धरना दिया जाएगा।