{"_id":"594234f94f1c1be3178b4662","slug":"first-cutoff-can-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की दौड़: पहली कटऑफ जारी हो सकती है आज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दाखिले की दौड़: पहली कटऑफ जारी हो सकती है आज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रही दाखिले की दौड़ का पहला परिणाम आज शाम तक आ सकता है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पहली कट ऑफ जारी की जा सकती है। पहली कटऑफ स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए जारी की जाएगी।
इस कटऑफ के जरिए महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज, राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश मिल सकेंगे। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीट्स के लिए दूसरी कटऑफ निकाली जाएगी।
गौरतलब है कि एक जून से राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत आवेदन करने की प्रक्रिया दस जून तक चली थी। दस जून के बाद ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सके। तिथी बढ़ाने के लिए छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। पहली कटऑफ के लिए 15 जून तिथि तय की गई। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विश्वविद्यालय अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक कटऑफ जारीकर देगा।