{"_id":"58b800fd4f1c1b79358308c4","slug":"farewell-program-in-biyani-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेयरवेल में हुई रंगारंग प्रतियोगिताएं, अदिति को मिला खिताब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फेयरवेल में हुई रंगारंग प्रतियोगिताएं, अदिति को मिला खिताब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
बियानी कालेज में फेयरवेल पार्टी
विद्याधर नगर स्थित बियानी गल्स कालेज में कामर्स विभाग में फेयरवैल पार्टी मीरा आयोजित की गई। कार्यक्रम में नए एवं पुराने गीतों के जरिये जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। फेयरवैल पार्टी में छात्राओं ने अम्बरसरिया.... प्रेम रतन धन पायो...आदि गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया,साथ ही अपने सीनियर्स के प्रति अपने प्यार ओर सम्मान को दर्शाते हुए उन्हे विभिन्न टाइटल्स और गिफ्ट दिए ।
कार्यक्रम में बहुत से गेम्स खिलाकर विदाई के गमगीन माहौल को मनोरंजक व रंगीन बनाने का प्रयास किया । मीरा थीम पर आयोजित फेयरवैल पार्टी में मिस फेयरवैल प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसमें रैम्प वाक राउण्ड, और सवाल जवाब राउण्ड आयोजित किया गया। मिस फैयरवेल का खिताब अदिती शर्मा को दिया गया।हिमांशी गुप्ता को पहली रनरअप और रूपल शाह को सैकण्ड रनरअप चुना गया।