{"_id":"591d8bf24f1c1bd520f23f1b","slug":"children-are-learning-the-tricks-in-the-summer-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैम्प में बच्चे सीख रहे हैं गुर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
समर कैम्प में बच्चे सीख रहे हैं गुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
कैम्प में जानकारी लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी के लाइफ लॉन्ग विभाग की ओर से तीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आर्थिक रूप से असमर्थ बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में बच्चों को फोटोग्राफी, कम्प्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, योग, डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इंग्लिश लर्निंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विभाग की निदेशक डॉ. शीला राय ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित कौशल विकास योजना, मेक इन इंडिया और डिजीटल इंडिया के विषयों को विस्तारपूर्वक समझाया और देश में युवा शक्ति के प्रति सजग किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि देश में किस प्रकार युवा ही अपने सतत प्रयासों के द्वारा अपनी क्षमता का विकास करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राय का कहना था कि विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा को सबसे ऊपर बताते हुए किसी भी प्रकार की हीनभावना से दूर रहने की सलाह दी।