फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Children are learning the tricks in the summer camp

समर कैम्प में बच्चे सीख रहे हैं गुर

Thu, 18 May 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Children are learning the tricks in the summer camp
कैम्प में जानकारी लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी के लाइफ लॉन्ग विभाग की ओर से तीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आर्थिक रूप से असमर्थ बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में बच्चों को फोटोग्राफी, कम्प्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, योग, डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, इंग्लिश लर्निंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग की निदेशक डॉ. शीला राय ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित कौशल विकास योजना, मेक इन इंडिया और डिजीटल इंडिया के विषयों को विस्तारपूर्वक समझाया और देश में युवा शक्ति के प्रति सजग किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि देश में किस प्रकार युवा ही अपने सतत प्रयासों के द्वारा अपनी क्षमता का विकास करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राय का कहना था कि विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा को सबसे ऊपर बताते हुए किसी भी प्रकार की हीनभावना से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed