फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Application of three transenders in admission process of Rajasthan University

दाखिले की दौड़ में आए तीन ट्रांसजेंडरों के आवेदन भी

Tue, 13 Jun 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Application of three transenders in admission process of Rajasthan University
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। स्नातक स्तर के आवेदन की प्रक्रिया का एक चरण करीब करीब पूरा हो चुका है। यूजी के आवेदन करने की अंतिम तिथि पूरी हो चुकी है। इसके बाद चरण के पूरा होने के बाद इस सत्र में विवि में एक अनोखी बात देखने को मिल सकती है। विवि में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों में तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विवि की प्रवेश प्रक्रिया में ट्रांसजेंडरों को भी शामिल करने की बात की गई थी। इस बार तीन आवेदन हैं जो ट्रांसजेंडर्स ने भरे हैं। विवि की ओर से दावा किया जा रहा है कि राजस्थान विवि पहला विवि है जहां इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई है। विवि ने इस आवेदनों को प्रक्रिया में शामिल किया है।
विज्ञापन


अब सवाल यह है कि आवेदन करने वाले ट्रांसजेंडरों को प्रवेश मिल पाता है या नहीं। इसका जवाब विवि की कटऑफ जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मिल पाएगा। विवि 15 जून से स्नातक स्तर की कटऑफ जारी करेगा। जैसे जैसे कटऑफ आएगी, वैसे वैसे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हांलाकि विवि प्रशासन ने अभी तक इन आवेदनों से जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed