{"_id":"58c151834f1c1b6133dc458d","slug":"annual-fest-in-amity-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता पानी है तो शेर की तरह करो शिकार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सफलता पानी है तो शेर की तरह करो शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
फेस्ट में प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेतृत्व का मतलब होता है कि आप चुनौतियों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। यह बहुआयामी गुण है। यह कहना था मोटिवेशनल स्पीकर गुरुदास का। वे एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में लीडरशिप फेस्ट के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सफलता इंसान के दिमाग से शुरू होती है। एक सैनिक बीस मील तक बिना थके दौड़ लगा सकता है जबकि एक आम आदमी दो मील चलकर ही थक जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सैनिक दिमाग से दौड़ता है। इसी तरह यदि सफलता हासिल करनी है तो शेर की तरह बुनियाद पर चोट करो। शेर हमेशा शिकार के आधार पर चोट करके उसे धराशायी कर देता है। तभी उसे सफलता मिलती है।
इस मौके पर विवि के कुलपति ने कहा कि हमारी कोशिश हैं कि हम बच्चों में लीडर शिप क्वालिटी तैयार कर सकें। फेस्ट में स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक, डीजे नाइट, फैशन शो, नृत्य व गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत भी किया गया।