{"_id":"59635d984f1c1bd1528b4583","slug":"action-against-three-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं की तीन यूनिवर्सिटी, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अनियमितताओं की तीन यूनिवर्सिटी, अब होगी कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
मंत्री किरण माहेश्वरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए बनी कमेटी सिफारिश पर तीन निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, पेसिफिक उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान अकादमी विश्वविद्यालय, उदयपुर और माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाडा, सिरोही के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
अजमेर की भगवंत विश्वविद्यालय पर अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन तथा जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं को देखते अधिनियम की धारा 44 (1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह पेसिफिक उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान अकादमी विश्वविद्यालय, उदयपुर की जांच के दौरान पाई गई कमियों को देखते हुए अधिनियम, 2010 की धारा 41 (2) के तहत नोटिस देकर कमियों को एक माह में दूर करने के निर्देश दिए हैं। माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाडा, सिरोही को राज्य सरकार ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने एवं एक माह की अवधि के भीतर शोध, स्टाफ, अकादमिक गतिविधियों व छात्रों के संबंध में सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।