फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Action against three universities

अनियमितताओं की तीन यूनिवर्सिटी, अब होगी कार्रवाई

Mon, 10 Jul 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Action against three universities
मंत्री किरण माहेश्वरी - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए बनी कमेटी सिफारिश पर तीन निजी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, पेसिफिक उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान अकादमी विश्वविद्यालय, उदयपुर और माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाडा, सिरोही के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


अजमेर की भगवंत विश्वविद्यालय पर अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन तथा जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं को देखते अधिनियम की धारा 44 (1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह पेसिफिक उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान अकादमी विश्वविद्यालय, उदयपुर की जांच के दौरान पाई गई कमियों को देखते हुए अधिनियम, 2010 की धारा 41 (2) के तहत नोटिस देकर कमियों को एक माह में दूर करने के निर्देश दिए हैं। माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाडा, सिरोही को राज्य सरकार ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने एवं एक माह की अवधि के भीतर शोध, स्टाफ, अकादमिक गतिविधियों व छात्रों के संबंध में सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed