{"_id":"58ecc1344f1c1ba368cf6017","slug":"abvp-protest-outside-the-rajasthan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के बाहर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विवि के बाहर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। संगठन ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर विवि प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठन ने अपनी छह मांगों को विवि प्रशासन के सामने रखा। छात्रनेताओं का कहना था कि प्रदेश का सबसे बड़ा विवि होने के बावजूद यहां की व्यवस्था स्तरहीन हैं।
छात्रनेताओं का कहना था कि विवि में छात्रावासों की स्थिति बेहद खराब है। छात्रावास परिसर अच्छे हालात में नहीं है तो वहीं खाने पीने की व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। दूसरी तरफ गर्मी बढ़ रही हैं और विद्यार्थियों को पीने के ठंडे पानी जैसी आधारभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। छात्रों ने पहले विवि के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र कुलपति सचिवालय पर जमा हो गए और अपनी मांगों को पूरी करने की मांग करने लगे।