{"_id":"59982f284f1c1b92788b4869","slug":"abvp-announced-its-candidate-for-upcoming-student-elections-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेकसिटी में छात्रसंघ चुनाव की रंगत शुरू ABVP ने घोषित किया प्रत्याशी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लेकसिटी में छात्रसंघ चुनाव की रंगत शुरू ABVP ने घोषित किया प्रत्याशी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग में छात्र संघ चुनाव की नई तारीख की घोषणा के बाद अब छात्र संगठनों की ओर से अपने प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को एबीवीपी ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए भवानी शंकर बोरीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
एबीवीपी की ओर से इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के प्रत्याशी बनने के बाद भवानी शंकर बोरीवाल ने सबसे पहले संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
इसके साथ ही उन्होनें एलान किया कि वो विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि समस्याओं का निस्तारण हो सकें। बोरीवाल ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर साफ किया कि वह सभी महाविद्यालयों की लाइब्रेरी को डिजीटल करवाने, खाली पड़े पदों को भरवाने का प्रयास करेंगे।