फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   abvp announced its candidate for upcoming student elections in udaipur

लेकसिटी में छात्रसंघ चुनाव की रंगत शुरू ABVP ने घोषित किया प्रत्याशी

Sat, 19 Aug 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
abvp announced its candidate for upcoming student elections in udaipur
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
उदयपुर संभाग में छात्र संघ चुनाव की नई तारीख की घोषणा के बाद अब छात्र संगठनों की ओर से अपने प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को एबीवीपी ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए भवानी शंकर बोरीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


एबीवीपी की ओर से इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के प्रत्याशी बनने के बाद भवानी शंकर बोरीवाल ने सबसे पहले संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होनें एलान किया कि वो विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि समस्याओं का निस्तारण हो सकें। बोरीवाल ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर साफ किया कि वह सभी महाविद्यालयों की लाइब्रेरी को डिजीटल करवाने, खाली पड़े पदों को भरवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed