फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   89 students of Polytechnic get immediate job in jaipur

पॉलीटेक्निक के 89 स्टूडेंट्स को तुरंत मिली नौकरी, खिले चेहरे

Wed, 22 Nov 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
89 students of Polytechnic get immediate job in jaipur
डेमो - फोटो : डेमो
प्रदेश के 35 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के स्टूडेंट्स को सरकार की पहल पर तुरंत नौकरी के अवसर मुहैया कराए गए हैं। प्लेसमेंट के जरिये ऐसे 89 स्टूडेंट्स को जयपुर की एक कंपनी में रोजगार मिला है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने इसके लिए पहल की थी। इसके तहत तकनीकी शिक्षा विभाग के जयपुर स्थित सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस (सीईजी) ने सेन्ट्रल प्लेसमेन्ट सैल (सीपीसी) स्थापित की गई। जिसके माध्यम से डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए बीते 17 नवंबर को एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें राज्य के 35 सरकारी और प्राइवेट पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यहां इंटरव्यू के बाद जयपुर की सिग्मा इलेक्ट्रिक मेन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने 89 छात्र-छात्राओं का अन्तिम चयन कर उन्हें जॉइनिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सैकड़ों स्टूडेंट्स को मिला रोजगार

89 students of Polytechnic get immediate job in jaipur
डेमो - फोटो : demo pic
सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस (सीईजी) के निदेशक डॉ. अविनाश पंवार ने बताया कि मार्च में सेंट्रल प्लेसमेंट सैल बनने के बाद अभी तक इंजीनियरिंग व डिप्लोमा के करीब 415 स्टूडेंट्स चयन प्लेसमेंट के जरिये विभिन्न कम्पनियाें में करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के विभिन्न मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन होंगे, ताकि राज्य के बेरोजगार स्टूडेंट्स को रोजगार के अवसर मिल सकें।

गौरतलब है कि सरकार की मंशा है कि रोजगार के लिए छात्र स्थानीय स्तर के उद्योगों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। इसी कड़ी में यह प्लेसमेंट एजेंसी स्थानीय स्तर की इंडस्ट्री से तालमेल कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed