{"_id":"599eb51f4f1c1bf16a8b4821","slug":"34-candidates-will-be-contesting-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछ गई बिसात, मोहरे चाल चलने को तैयार, 'जंग' 28 को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिछ गई बिसात, मोहरे चाल चलने को तैयार, 'जंग' 28 को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। उम्मीदवार रूपी मोहरे भी अपनी-अपनी चाल चलने को तैयार हैं। अब चुनावी जंग 28 को होगी।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव की। यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनावों में आज नामांकन स्क्रूटनी और नाम वापसी का आखिरी दिन था। इसके बाद अब मैदान में जो प्रत्याशी रह गए हैं, कुर्सी पर काबिज होने की जंग 28 अगस्त को उन्हीं के बीच रहेगी।
विवि छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन भरे गए थे। इनमें से 3 नामांकन रद्द हो गए, वहीं 4 नामांकन वापस ले लिए गए। ऐसे में अध्यक्ष पद पर मैदान में 9 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुकाबला रोचक रहेगा।
उपाध्यक्ष पद पर 7 ने नामांकन भरा और सातों ही चुनाव में खड़े रहेंगे। महासचिव पद पर 11 नामांकन भरे गए। तीन नामांकन रद्द हो गए। अब इस पद पर 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव पद पर 4 नामांकन भरे गए। चारों ही चुनाव में खड़े रहेंगे। ना किसी का नामांकन रद्द हुआ और ना ही किसी ने नाम वापस लिया। शोध छात्र प्रतिनिधि पद पर 4 नामांकन भरे गए, इनमें से एक नामांकन रद्द हुआ तो एक का नाम वापस लिया गया है, मैदान में दो प्रत्याशी बाकी रह गए हैं।