{"_id":"58ea32da4f1c1b9d385b49e5","slug":"1-caror-offers-to-this-student-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से इस छात्र को मिला एक करोड़ का ऑफर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अमेरिका से इस छात्र को मिला एक करोड़ का ऑफर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
सारांश
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के मुरलीपुरा निवासी सारांश शर्मा को एक अमेरिकन संस्थान की ओर से करीब एक करोड़ रुपए की स्कालरशिप ऑफर की गई है। सारांश फिलहाल आईआईटी रूडकी में पढ़ाई कर रहे हैं। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) ने जयपुर के युवा वैज्ञानिक सारांश शर्मा को सालाना एक करोड़ रुपए की छात्रवृति देने का प्रस्ताव दिया है। सांराश कैलटेक से स्कॉलरशिप पाने वाले पहले छात्र हो गए हैं।
बीते 10 साल में किसी भी भारतीय स्टूडेंट को कैलिफोर्निया के इस इंस्टीट्यूट ने छात्रवृति ऑफर नहीं की है। सारांश शर्मा के इस अचीवमेंट से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता वैद्य नरेंद्र शर्मा शासन सचिवालय में अधिकारी हैं और माता प्रीति हाउस वाइफ हैं। उनका कहना है कि सारांश को मिला यह ऑफर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सारांश के पिता ने कहा कि वह शुरू से ही मेधावी रहा है। उसने पहले अटैम्प्ट में आईआईटी, रूड़की में प्रवेश पा लिया था। यह मेहनत का ही नतीजा है जिसके चलते सारांश को कैलटेक समेत दुनिया के 7 नामी संस्थानों ने स्कॉलरशिप ऑफर की है।