फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Impeachment motion filed against Chief Justice Cholendra Shumsher JB Rana of Nepal

नेपाल: मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, राजनीतिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के लगे कई गंभीर आरोप

Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
रोमा रागिनी वलर्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वलर्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
सार

नेपाल के संसद में मुख्य न्यायधीश चोलेंद्र शमशेर जेबी राणा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दर्ज किया गया है। ये नेपाल की सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश पर केस का अपने आप में पहला मामला होगा।
 

विज्ञापन
Impeachment motion filed against Chief Justice Cholendra Shumsher JB Rana of Nepal
नेपाल के मुख्य न्यायधीश पर महाभियोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल के मुख्य न्यायधीश चोलेंद्र शमशेर जेबी राणा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनपर राजनीतिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। नेपाली कांग्रेस और उसके गठबंधन के सांसदों ने संसद सचिवालय में सीजे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दर्ज किया है। 

विज्ञापन


नेपाल संसद के अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार ने कहा कि सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी और माओवादी सेंटर पार्टी के सांसदों ने ये महाभियोग प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव पर करीब 100 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। संसद के सचिवालय में चोलेंद्र शमशेर जेबी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव रखा गया है। उनपर राजनीतिक षड्यंत्र करने का आरोप है। इसके अलावा उनपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं। नेपाली कांग्रेस और उसके गठबंधन के सांसदों ने संसद सचिवालय में सीजे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दर्ज किया है। नेपाल के कानून मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बाडू और सत्तापक्षा के कुछ सदस्यों ने संसद सचिवालय में रविवार को स्थानीय समय के अनुसार 11 बजे महाभियोग प्रस्ताव दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


वकील पिछले साल से कर रहे थे मांग
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश के खिलाफ इस तरह का यह पहला मामला है। चोलेंद्र शमशेर जेबी राणा के खिलाफ वकील और जज पिछले साल से ही प्रदर्शन कर रहे थे। वकीलों का कहना है कि चीफ जस्टिस ने न्याय की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। चीफ जस्टिस पर आरोप है कि उन्होंने फैसला सुनाते हुए राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थ को तवज्जो दे। उनपर आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीआईजी रंजन कोईराला की सजा गलत तरीके से कम करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed