{"_id":"5c457e7bbdec221181372a3e","slug":"us-man-killed-four-members-of-his-family-including-9-month-old-infant","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी, एक 9 महीने का शिशु भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी, एक 9 महीने का शिशु भी शामिल
Mon, 21 Jan 2019 01:40 PM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मार्क ली ग्रीगरी गागो
अमेरिका के ओरेगन के रहने वाले एक आदमी ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी है। उसने घर में ही वारदात को अंजाम दिया। 42 वर्षीय आरोपी का नाम मार्क ली ग्रीगरी गागो है। उसने अपने माता-पिता, प्रेमिका और 9 महीने के शिशु की शनिवार की रात को हत्या कर दी। हालांकि इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्थानीय मीडिया के अनुसार पीड़ितों को गोली नहीं मारी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौत के कारणों की अभी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है, "हमें नहीं पता कि उस समय क्या उपयोग किया गया था।" पुलिस का कहना है, "मुझे बताया गया है कि उसके घर में कई तरह के हथियार थे। जांचकर्ता अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर सभी लोगों को किस हथियार से मारा गया था।"
पीड़ितों में 9 महीने का शिशु, 31 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। पुलिस को इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब उन्हें इमरजेंसी कॉल के जरिए इस बारे में बताया गया। उन्हें फोन करने वाले ने बताया एक आदमी ने कई लोगों की हत्या कर दी है।
गागो ने महिला को मारकर घर के बाहर फेंक दिया और बच्ची पर भी हमला किया। आठ साल की ये बच्ची उसकी प्रेमिका की बेटी है। गागो की प्रेमिका को ये बेटी उसके पिछले बॉयफ्रेंड से है। इसी बच्ची को बचाने के लिए पुलिस को गागो को गोली मारनी पड़ी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इससे पहले गागो अगस्त में हथियारों के कारण गिरफ्तार हो चुका है।