एक खूंखार विवाहिता, 4 पतियों समेत 11 रिश्तेदारों के खून से रंगे हाथ, वजह अय्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने सीरियल किलिंग की कई घटनाएं सुनी होंगी, लेकिंग ये एक महिला अपराधी की है। जिसमें अपने घर वालों को ही मौत के घाट उतार दिया। ये कहानी अमेरिकी की रहने वाली नैनी डॉस की है और इतनी चर्चित है कि आपको इंटरनेट पर इससे जुड़ी ढेरों कहानियां मिल सकती हैं।
जिसने अपने 4 पतियों समेत कुल 11 लोगों को बेरहमी से मौत से मार डाला।
पढ़ें: बेटी के बैग में इस्तेमाल हुए कंडोम देख मां ने कर दिया केस, अब कोर्ट ने लिया ऐसा फैसला
नैनी डॉस का जन्म 1905 में अमेरिका में हुआ था। नैनी बचपन में ही बलात्कार का शिकार हुईं थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि नैनी को ट्रेन में सफर के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से उनके सिर में दर्द रहता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद से ही उनकी मानसिक हालत खराब हो गई थी।
16 साल की उम्र में की पहली शादी
नैनी ने पहली शादी महज 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि 5 महीने के अफेयर के बाद ही उन्होंने अपने पिता के कहने पर यह शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। उसके बाद नैनी ने दूसरी शादी 1929 में की। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नैनी पैसों के खातिर अपने पतियों की हत्या करती थी।
यहां तक की वह अपने रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ती। पति की मौत के बाद इंश्योरेंस के जो पैसों मिलते थे वह उनके अयाशी करती थी। ऐसी ही एक इंश्योरेंस के लालच में आकर वह पुलिस के हाथ चढ़ी। अक्टूबर 1954 में नैनी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
नैनी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने 4 पति, दो बच्चे, दो बहन, मां, पोते और सास ही हत्या की है। जून 1965 में नैनी की लेकिमिया के चलते अस्पताल में मौत हो गई।