फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pregnant woman shot dead by gunmen in peru

गर्भवती मां के पेट में मार दी गोली, बच गई बच्चे की जान, लेकिन...

Fri, 14 Oct 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman shot dead by gunmen in peru
- फोटो : Mirror

पेरू के रिओज में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने गर्भवती महिला के पेट पर गोली चला दी। इस खूनी मंजर के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। इस दर्दनाक हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मारी जानी वाली महिला का नाम ऑलीगेरिया ओबलीटॉस अर्लकॉन है और उसके घर के सामने उसे गोली मारी गई। मिरर की खबर के मुताबिक अर्लकॉन अपनी बहन के घर जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में उसके साथ क्या होने वाला है?

विज्ञापन

'महिला बाइक पर नहीं बैठी, तो मार दी गोली'

pregnant woman shot dead by gunmen in peru
peru - फोटो : mirror

दरअसल, 28 साल की अर्लकॉन ने मोटोटैक्सी को बुक किया था और वह उसकी डिक्की में सामान रख रही थी। इस बीच दो आदमी आए और उसे बाइक पर बैठने के लिए मजबूर करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक बदमाशों में से एक ने महिला पर गोली चला दी और वह जमीन पर गिर गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसे लेबर रूम में शिफ्ट किया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इलाके के लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी को गोली मारी गई हो, लेकिन एक गर्भवती महिला के साथ ऐसा होना बेहद दुखद घटना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed