फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police rescue woman from beating husband and Mother-father-in-law

बहू की पिटाई के लिए भारत से अमेरिका पहुंचे सास-ससुर, ऐसे बची जान

Wed, 06 Sep 2017 01:43 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 06 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police rescue woman from beating husband and Mother-father-in-law
फाइल
अमेरिका में एक भारतीय महिला को स्थानीय प्रशासन ने पति और सास-ससुर की पिटाई से बचाया है। महिला की पिटाई के लिए उसके सास-ससुर भारत से अमेरिका आए थे। भारत में रहने वाले महिला के माता-पिता ने फ्लोरिडा प्रशासन को फोन कर अपनी बेटी के साथ होने वाली मारपीट की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


फ्लोरिडा प्रशासन को 33 वर्षीय महिला सिल्की गैंड के मां-बाप ने भारत से फोन कर सूचना दी थी कि उनकी बेटी की उसके पति और सास-ससुर अक्सर पिटाई करते हैं। महिला ने कुछ दिनों पहले पिता को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद मां-बाप ने हिल्सबॉरो काउंटी शेरिफ के दफ्तर में फोन किया।
विज्ञापन


शिकायत पर डिप्टी शेरिफ ने महिला के घर पहुंच कर कई बार दस्तक दी। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।  इस दौरान गैंड अंदर से चिल्लाती हुई आई और मदद की गुहार करने लगी। उसकी बांहों में एक साल की बेटी भी थी। महिला के साथ मार-पीट के दौरान उसे भी चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Police rescue woman from beating husband and Mother-father-in-law
फाइल

​महिला की हालत देख कर डिप्टी शेरिफ जबरदस्ती अंदर घुस गए। पति और सास-ससुर की पिटाई से महिला को खासी चोट आई थी और यह देकर डिप्टी शेरिफ अवाक थे। 

पत्नी की पिटाई के आरोप में पति देवबीर कल्सी और उसकी मां भूपिंदर और पिता जसवीर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। देवबीर के मां-बाप कुछ दिनों पहले वहां पहुंचे थे और उसकी अक्सर पिटाई करते थे। बच्ची और उसकी मां को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। इन तीनों पर इस मामले में जघन्य अपराध का मुकदमा चलाया जा सकता है और भारत वापस भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed