फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pakistani woman kills husband and 12 others family member with poisoned lassi

पाकिस्तानी दुल्हन की घिनौनी करतूत, लस्सी मे जहर देकर 13 ससुरालियों की हत्या

Tue, 31 Oct 2017 03:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Oct 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistani woman kills husband and 12 others family member with poisoned lassi

एक पाकिस्तानी महिला की परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। शादी से नाराज महिला ने अपने प्रेमी और आंटी के साथ मिलकर किया ऐसा काम जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान।

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी महिला ने अपने पति समेत परिवार के सभी सदस्यों को लस्सी में जहर मिलाकर पिला दिया। इस घटना में महिला के पति समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


घटना पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के दौलतपुर क्षेत्र का है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओवैस अहमद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि, सितंबर में महिला की उसके परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। जिससे नाराज महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर ये कदम उठाया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की अंगौछे से गला कसकर हत्या, कई और राज भी खुले

पुलिस ने कहा कि, आरोपी आसिया बीबी ने पिछले हफ्ते दूध में जहर मिलाकर अपने पति की हत्या की साजिश रची, लेकिन पति ने दूध पीने से मना कर दिया। जिसके बाद अपनी साजिश को विफल होता देख उसने लस्सी में जहर मिलाकर पति समेत पूरे परिवार को दे दिया।

Pakistani woman kills husband and 12 others family member with poisoned lassi

अहमद ने बताया कि जहरीली लस्सी पीने से अबतक पति समेत 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आसिया बीबी, एक आदमी और उसकी आंटी को हत्या में साथ देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जो आदमी गिरफ्तार किया गया है उसे आसिया का कथित प्रेमी माना जा रहा है और उसकी आंटी ने हत्या की साजिश रचने में उसकी सहायता की थी।

ये भी पढ़ें- विवाद में दी दखल तो खुन्नस में साले के सीने में तमंचा सटाकर मार दी गोली 

बता दें कि रूढ़िवादी पाकिस्तान में जबरन और बाल विवाह का मामला समान्य है, खासकर ग्रामीण और गरीब क्षेत्रों में अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। यहां की महिलाएं दशकों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed